ललितपुर: NH-44 स्थित शनि मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से मृत बार निवासी युवक के शव का हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों को किया गया सुपुर्द
NH-44 स्थित शनि मंदिर के पास शनिवार रात्रि को बार निवासी रवि पुत्र महेंद्र उम्र करीबन 30 वर्ष को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी। उसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में आज रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौपा गया है।