ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना ने शहर की खस्ता हाल सड़कों व पेंच वर्किंग में लापरवाही को लेकर कंपनी बाग में किया विरोध प्रदर्शन
बुंविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में बुंदेलखंड विकास सेना के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ललितपुर शहर की खस्ता हाल सड़कों एवं पेंच वर्किंग के नाम पर की जा रही रस्म अदायगी को लेकर कंपनी बाग में विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने जिम्मेवारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए गुणवत्ता पर एक तरीके से सड़कों के मरम्मती करण की मांग की।