गोहपारु: गोहपारू थाना क्षेत्र: सेमरा तिराहे के पास बारातियों से भरा माल वाहक पलटा, एक की मौत, तीन घायल
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा तिराहे के पास बारातियों को लेकर जा रहा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है,वहीं तीन अन्य घायल हैं घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल पर जुट गई है, पुलिस ने सोमवार को लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि घायलों का उपचार जारी है।