हनुमानगढ़ जिले के भिरानी में पुलिस ने चार लाख रुपए की कीमत के कुल 20 गुमशुदा स्मार्टफोन परिवादियों को सुपुर्द किए हैं। दरअसल CEIR पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन रिपोर्ट्स का गहनता से विश्लेषण किया गया और 2 साल में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस आउट करते हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर परिवादियों को सुपुर्द किए गए हैं।