ललितपुर: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज ललितपुर से झांसी रेफर किया गया
राजघाट रोड के काला पहाड़ के पास एक और हुआ भीषण सड़क हादसा, बेटे की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे दूल्हे के पिता और चाचा की बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर. एक की मौत, तो तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज के लिए ललितपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर चिकित्सीय परीक्षण में एक को मृत घोषित किया, और तीन को झांसी रेफर किया