शाहबाद: नेशनल हाईवे 27 पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
Shahbad, Baran | Apr 24, 2026 शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 27 पर खुशियारा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभालकर पास के अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।