निवाली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सेकड़मोहाली में विधायक निधि से प्रदत्त विद्युत ट्रांसफार्मर का आज शनिवार को लोकार्पण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें विधायक श्याम बरडे द्वारा लोकार्पण किया गया। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होगी,जिससे किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी इस दौरान सरपंच सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।