गाण्डेय: गांडेय के टोटपा हरिजन टोला में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीणों को भारी परेशानी
Gandey, Giridih | May 8, 2026
गांडेय प्रखंड के टोटपा हरिजन टोला में इन दिनों ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को 12 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी हमारे संवाददाता मो ताज हुसैन के सामने जाहिर की। बताया गया कि गांव में एक ओर पेयजल संकट गहराया हुआ है, तो दूसरी ओर जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।