प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास एवं पंचायत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णता प्रतिबद्ध है।यह बात सोमवार को विधायक कमलेश ठाकुर ने नौशहरा पंचायत में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान कही।स्थानीय नागरिकों ने सड़क मरमत पेयजल समस्या एवं कृषि आवश्यकताओं सहित कई मुद्दों को विधायक के समक्ष उठाया।