शहपुरा: शहपुरा नगर के डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाइट बनी डिस्को लाइट, सोशल मीडिया में युवा रील बनाकर कर रहे वायरल
शहपुरा नगर के डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाइट अचानक डिस्को लाइट की तरह जलने लगी जिसको लेकर सोशल मीडिया में नगर के लोग तरह-तरह की बात करते हुए भ्रष्टाचार का बोलबाला बता रहे हैं । दरअसल शुक्रवार रात 9:00 बजे अचानक स्ट्रीट लाइट डिस्को लाइट के माफिक जलने लगी और सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाओं के साथ युवा रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं ।