डलमऊ: डलमऊ में व्यापारियों की शिकायत पर न्यायिक एसडीएम ने किया बाजार स्थल का निरीक्षण
व्यापारियों की शिकायत पर बृहस्पतिवार करीब 3 बजे सदर न्यायिक एसडीएम अहमद फरीद खान डलमऊ पहुंचे। व्यापारियों ने साप्ताहिक बाजार को लालगंज–डलमऊ मार्ग से मुराई बाग रोड पर स्थानांतरित किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। इसी क्रम में एसडीएम ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति जानी। जांच के बाद ही बाजार स्थल पर निर्णय होगा। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे