एटा: पमांस गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दो भाई गंभीर घायल, मेडिकल में भर्ती, लौटते समय बैलगाड़ी-कार की टक्कर में फंसे
एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पंमास नहर गांव के समीप बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक पहले एक बैलगाड़ी से टकराई और फिर एक कार की चपेट में आ गई।घायलों की पहचान उमाकांत और शिवदत्त पचौरी के रूप में हुई है। वे धुमरी कस्बे से शिवदत्त की बेटी (उमाकांत की भतीजी) के लिए रिश्ता देखकर वापस लौट रहे थे।