जबलपुर: तिलवारा में चीख-पुकार: दद्दा घाट पर गहरे पानी में बहे तीन किशोर, नाविकों के निकालने से पहले थमी सांसें !!
जबलपुर के तिलवारा में एक बेहद दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दद्दा घाट पर नहाने गए तीन किशोरों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे, गढ़ा के मुजावर मोहल्ला निवासी तीन दोस्त दद्दा घाट पहुंचे थे। नहाते समय वे वॉटर प्लांट के पास चल रहे खुदाई वाले गहरे हिस्से में चले गए और पानी के तेज बहाव में संभल नहीं पाए।