सकरा: सकरा रेलवे फाटक पर प्रशासन द्वारा नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन, रेलवे लाइन पार करने की दी गई जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के समीप रेलवे फाटक पर मंगलवार दोपहर एक बजे में रेल प्रशासन के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने रेलवे लाइन पार कैसे करना है इसकी जानकारी नाट्य कला के माध्यम से दी। कहा कि दुर्घटना से देर भली, रेलवे लाइन पार करते समय कभी भी जल्दबाजी नहीं करें।