सरदारपुर में बदनावर मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के सामने शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल सरदारपुर ले जाया गया हैं। सरदारपुर में बदनावर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक क्रमांक एमपी 11 एमपी 4530 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।