सत्तर कटैया: तेलयारी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी, पीड़िता ने बिहरा पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
तेलयारी गांव में दो सगे भाईयों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला ने बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने अपने देवर पर मारपीट करने एवं अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।