शाहपुरा: कार से कट मारने पर विवाद, अधिवक्ता समेत दो पक्षों में मारपीट, बरगी थाने में क्रॉस केस दर्ज
बरगी थाना क्षेत्र में कार से कट मारने की मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरगी थाना पुलिस ने जानकारी दी कि मदन महल सुदामा नगर निवासी अभिषेक झारिया ने थाने में शिकायत की है। अभिषेक पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि वह बाइक से बर