बेरमो: AKOCM खदान में सुरक्षा कर्मियों से मारपीट, CCL प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई शून्य
Bermo, Bokaro | Jun 21, 2026 बेरमो के सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र अंतर्गत एकेओसीएम खदान में शनिवार रविवार मध्य रात्रि डेढ़ बजे बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट की। सूत्रों के अनुसार, अज्ञात लोगों के एक समूह ने खदान परिसर में घुसकर सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया, जिसमें कई कर्मी घायल हो गए।