मंदसौर: विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में शिवना घाट पर श्रमदान
मंदसौर के पशुपतिनाथ शिवना घाट पर रविवार सुबह विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में श्रमदान अभियान आयोजित हुआ, इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। अभियान के तहत अब तक 1300 ट्रॉली गाद व जलकुंभी हटाई जा चुकी है,विधायक ने शिवना नदी को स्वच्छ रखने और उसमें कचरा नहीं डालने की अपील की,