आस्था कालोनी निवासी नन्द किशोर 2 नवंबर की शाम बरेली–पीलीभीत हाईवे पर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक UP26AK2881 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मदद की, लेकिन बाइक सवार गाड़ी लेकर भाग गया। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।