औरैया: कोतवाली के ग्राम जोगीपुर में आवारा सांड के हमले में भैंसों को बचाने गई महिला गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
कोतवाली क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन आवारा सांड और गोवंश लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। ताजा मामला ग्राम जोगीपुर से सामने आया है, जहां भैंसों को बचाने गई एक महिला पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने महिला को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,