जांजगीर: ग्राम पंचायतों में 7 मई को चावल महोत्सव के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन होगा
जांजगीर चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 7 मई 2026 को “चावल महोत्सव” के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पीएम आवास के तहत स्वीकृत आवासों पूर्ण करने, हितग्राहियों को राशि की जानकारी देने, स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने तथा जियो-टैगिंग एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं।