ब्यौहारी: देवलौंद थाने में रात होते ही मेन गेट पर लग जाती है हथकड़ी, फरियादी हो रहे परेशान
मध्य प्रदेश का एक ऐसा थाना जहां रात होते ही थाने में हथकड़ी लग जाती है। यह बात सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये हकीकत है। ये हैरान कर देना वाला थाना शहडोल जिले के अंतिम छोर पर स्थित देवलौंद थाना है। जहां रात होते ही थाने के मेन गेट में हथकड़ी लगा दी जाती है, और रात में फरियाद लेकर आए लोग फरियाद लेकर भटकते रहते है।