कानपुर: डीएम ने जारी किया सख्त आदेश- 'हेलमेट नहीं तो फ्यूल नहीं'
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार 3:00 बजे से सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि, अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट टू-व्हीलर गाड़ियों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। शहर में बढ़ रही दुर्घटनाओं और उनमें बिना हेलमेट वाहन सवार की होने वाली मौतों को देखते हुए ये आदेश जारी किया गया है।डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है।