कानपुर: शिवकटरा में छेड़छाड़ के विरोध में दबंगों ने व्यक्ति पर चापड़ से किया वार, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट व शुरू की कार्रवाई
चकरी क्षेत्र के शिवकटरा इलाके में छेड़खानी के विरोध करने पर आरोपी पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी डंडों व चापड़ से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बुधवार 7:00 बजे बताया कि तहरीर पर आरोपियों खिलाफ हद तक हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।