कटोरिया: कटोरिया में चैती दुर्गा पूजा के महानवमी पर लगा मेला
Katoria, Banka | Mar 27, 2026 चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर शुक्रवार देर शाम को कटोरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पूजा पंडाल में मेला लगा था। जिसमें कटोरिया सहित आस-पास क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने मां दुर्गा का दर्शन कर मेला का लुत्फ उठाया। मौके पर आयोजन समिति द्वारा लोगों के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया।