मोस्ट वांटेड अपराधी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो में वह पुलिस को भी चुनौती दे रहा है। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।