गिरिडीह: पचंबा के मकपिटो निवासी दो व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
पचंबा थाना क्षेत्र के मकपिटो निवासी मोहम्मद नवाज अंसारी और मोहम्मद आफताब अंसारी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सोमवार को 10 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान मुआवजा राशि मिलने के बावजूद एक व्यक्ति द्वारा मकान खाली नहीं किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।