घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी मंडल बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर ज़ोर, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान तेज़ करने का आह्वान
घोड़ाडोंगरी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मंडल स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक कार्यों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।