टेहरोली: लठवारा में कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, वृद्ध महिला की हुई दर्दनाक मौत
थाना टोडीफतेहपुर अंतर्गत ग्राम लठवारा निवासी हाकिम पुत्र गोकुल अपनी मां मीरा पत्नी स्वर्गीय गोकुल एवं दादी बेटी बाई (75 वर्ष) को इलाज के लिए आज मंगलवार को समय 4 बजे गुरसरांय लेकर जा रहे थे। तभी भसनेह बांध के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।