कर्वी: चित्रकूट: NH-731A पर भीषण हादसे में दो ट्रकों की टक्कर, दोनों चालकों की मौत, सहचालक सुरक्षित, शवों का हुआ पोस्टमार्टम
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एनएच 731A पर साईं धाम के पास गुरुवार सुबह 4 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। खड़े ट्रक की मरम्मत कर रहे चालक रामलखन और सहचालक के पास खड़े दूसरे ट्रक चालक राघवेंद्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया, जबकि सहचालक सुरक्षित है।दोनो शवो का दोपहर12 बजे पोस्टमार्टम करवाया गया।