सांगानेर: जयपुर की स्कूलों में मिले धमकी भरे ईमेल को लेकर डीसीपी ईस्ट कावेंद्र सिंह सागर ने दी जानकारी
राजधानी जयपुर के नामचीन स्कूलों में बम की धमकी मिलने के मामले को लेकर डीसीपी ईस्ट कावेंद्र सिंह सागर से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम लोगों को इस बात की सूचना मिली के अलग-अलग इलाकों में ईमेल के जरिए धमकी मिली है।वैसे ही हम लोगों की टीम में मौके पर पहुंची और मौके पर ही बम स्क्वायड डॉग स्क्वायड सहित अन्य टीमों को बुलाया गया।सभी स्कूलों की जांच की गई।