निवाड़ी: निवाड़ी जिले के बंजारीपुरा गांव में खेत में पानी देते समय किसान रविंद्र की करंट लगने से मौत
Niwari, Niwari | Nov 26, 2024 आज दिन मंगलवार को सुबह 9:00 के लगभग अपने खेत पर फसल में पानी दे रहे बंजारीपुरा निवासी किसान रविंद्र राजपूत की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।जिसे पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद इसकी जानकारी परिजनों ने पृथ्वीपुर पुलिस थाने में दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।