लखीमपुर: काशीराम कॉलोनी में पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग और शराब की लत बनी वजह
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कॉलोनी, गढ़ी रोड पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेटी के सामने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।काशीराम कॉलोनी निवासी अंशुल श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी खुशबू श्रीवास्तव पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।