सिकंदरा: मदनपुर गांव में जिंदा दफन नवजात को महिला ने बचाया, कुत्तों ने की रखवाली, पुलिस ने शुरू की जांच
सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक नवजात शिशु को जिंदा मिट्टी में दबा दिया गया था। लेकिन गांव की एक महिला की सतर्कता और कुत्तों के झुंड की अद्भुत संवेदनशीलता ने उसकी जान बचा ली।घटना मदनपुर गांव के प्राइमरी विद्यालय के पास स्थित सत्य प्रकाश पाल के खेत की है।फिलहाल पुलिस ने नवजात शिशु को अस्पताल में भेज दिया है।