चैनपुर: शाहपुर से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण, चैनपुर थाना में मां ने दर्ज करायी एफआइआर
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर से एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में नाबालिक लड़की की मां ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 20 जून की रात अचानक 14 वर्षीय पुत्री गायब हो गई है।