पन्ना: पन्ना में 14 नवंबर को लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण और गो-तस्करी के विरोध में बंद का ऐलान
Panna, Panna | Nov 12, 2024 पन्ना जिले में हिंदूवादी संगठनों के नेतृत्व में 14 नवंबर को लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण और गो-तस्करी के विरोध में एक बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर सभी संगठनों ने चक्काजाम की योजना बनाई है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस की उदासीनता के चलते ऐसी गतिविधियों में वृद्धि हो रही है।