रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के निर्माण खंड रुहेलखंड 02 ने अवैध कब्जे को मुक्त कराया
Rampur, Rampur | Sep 3, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के निर्माण खंड रुहेलखंड 02 के अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से 6 करोड़ की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। लगभग 40 साल से 800 वर्ग मीटर की इस व्यावसायिक भूमि पर अवैध कब्जा था, जिसे हटाकर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के कब्ज़े में दिलाया गया