रामपुर: बुधवार को रामनगर बैराज से 26,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, लालपुर बैराज स्थित कोसी नदी का जल स्तर बढ़ा
Rampur, Rampur | Sep 3, 2025 बुधवार को दोपहर एक बजे नहर विभाग के लालपुर बैराज जेई जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राम नगर बैराज से 26900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कोसी नदी का जल स्तर बढ़ा है। लेकिन अभी खतरे के निशान से पानी नीचे है। प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियां बनाई गई है। जो कि 24 घंटे अलर्ट है।