निवाड़ी: निवाड़ी: पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने खाद समस्या को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र
Niwari, Niwari | Nov 2, 2025 निवाड़ी जिले में किसानों को खाद्य वितरण केंद्रों पर हो रही लगातार खाद की समस्या को लेकर निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए निवाड़ी कलेक्टर को एक पत्र लिखा है।पत्र के माध्यम से किसानों को उन्होंने सुगम एवं सुचारू तरीके से खाद उपलब्ध कराए जाने का अधिकारियों को निर्देशित किए जाने का आग्रह किया है।