पाटी: गोलगांव के बिलियापानी घाट में सड़क हादसा, इको गाड़ी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, दो घायल
Pati, Barwani | Apr 3, 2026 थाना क्षेत्र के गोलगांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोलगांव के बिलियापानी घाट में बड़वानी से सेमलेट जा रही इको वाहन चालक की नींद लगने असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार सकरीया पिता रजान की मौके पर ही मौत हो गई,वाहन चालक इकराम पिता रुलसिंग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई , जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है पुलिस मौके पर हैं।