पुलिस के मुताबिक, बघौद गांव में सोमेश देव वैष्णव ने बताया कि वह धुरकोट गांव के काम्प्लेक्स में किराया लेकर मोबाइल दुकान चलाता है और दुकान को बंद करके वह घर चला गया था। सुबह आकर देखने पर दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरों ने उसकी दुकान से लैपटॉप और 4 मोबाइल की चोरी कर ली थी। फिर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।