रायबरेली: किलौली के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कार चालक को आई मामूली चोट
गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के,किलौली गांव के पास,रायबरेली लालगंज फतेहपुर मार्ग पर,बुधवार को,तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई,जिसमें कार सवार चालक को मामूली चोटें आई है।कार सवार चालक के मुताबिक,टायर फटने के बाद यह घटना बताई जा रही है।वहीं कार भी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है।स्थानीय लोगों की मदद से,कार में फंसे,कार चालक को सुरक्षित बाहर किया गया।