पलारी: ग्राम जारा हायर सेकेंडरी स्कूल में सरपंच, वरिष्ठ नागरिक, प्राचार्य व अन्य के साथ पलारी पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम
आज 21 जनवरी शाम 6 बजे पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारा में पुलिस प्रशासन द्वारा समाधान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियम