नारायणपुर: शराब तस्करी के आरोपी समेत चार गिरफ्तार, जेल भेजे गए
नवगछिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक फरार आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में शराब तस्करी के आरोपी रामाजो महतो, गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी निवासी वारंटी अखिलेश यादव और सुरेश प्रसाद यादव तथा परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी वारंटी बंशी मंडल शामिल है