बेरमो: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज फहीम किरमानी की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई
Bermo, Bokaro | Jun 18, 2025 तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। बैठक में श्री किरमानी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि न्यायालय से निर्गत जो भी नोटिस भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस पहुंचाया जाए