पलवल जिले की उत्तर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में कंटेनर से लाखों रुपए का माल चोरी करने के मामले में 4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है आरोपी की पहचान हथीन उपमंडल के भोजपुरी गांव के आमिर के रूप में की गई है मामले में पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है