बालाघाट: गर्रा रेलवे ब्रिज और फतेहपुर में मधुमक्खियों का हमला, पाँच लोग घायल
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मधुमक्खियों के अचानक हमले से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पहली घटना परसवाड़ा तहसील के ग्राम फतेहपुर की है। यहां 9 मई की शाम सूरज पिता नरबाद कुमरे (62) पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में घायल सूरज को तत्का