गैरतगंज: ट्रांसफार्मर खराबी से गैरतगंज में दो दिन जलापूर्ति रहेगी बंद
रविवार दोपहर 2:00 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार गैरतगंज नगर परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार मड़खेड़ा टप्पा स्थित इंटेक वेल का ट्रांसफार्मर जल जाने से नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक पेयजल आपूर्ति अगले दो दिनों तक ठप रहेगी। परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का सीमित उपयोग करें और अनावश्यक खर्च से बचें, ताकि संकट की स्थिति में सभी को राहत मिल सके।