चंदौसी: आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव आता के पास सड़क हादसे में 2 की मौत, 3 घायल, कार बनी आग का गोला
आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार चालक और बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए,